कोटद्वार उत्तराखंड के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
कोर यूनिवर्सिटी, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता (26 जून-28 जून) में कोटद्वार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक और शीर्ष स्थान प्राप्त कर कोटद्वार का ही नहीं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।
बालक वर्ग -(10-14 वर्ष)
1. सार्थक कण्डवाल ने आर्टिस्टिक सोलो में तृतीय स्थान एवं ट्रेडिशनल योगासन में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
2. देवांश शाह ने आर्टिस्टिक सोलो में टॉप-10 में स्थान बनाया |
बालिका वर्ग (5-9 वर्ष )
3- वाची ने आर्टिस्टिक सोलो एवं ट्रेडिशनल दोनों स्पर्धाओं में टॉप-10 में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग (10-14 वर्ष )
4-यशवी रावत ने ट्रेडिशनल योगासन में षष्ठ स्थान हासिल किया।
5- सौम्या शर्मा ने आर्टिस्टिक सोलो में तृतीय स्थान तथा ट्रेडिशनल योगासन में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
6- संस्कृति गुसाईं ने आर्टिस्टिक सोलो में तृतीय स्थान एवं ट्रेडिशनल में सातवां स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग (18+ वर्ष )
7- संतोषी रावत ने आर्टिस्टिक सोलो में पंचम स्थान तथा ट्रेडिशनल योगासन में आठवां स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
8-सुपर सीनियर वर्ग में कविता कण्डवाल ने ट्रेडिशनल योगासन में आठवां स्थान प्राप्त किया।
9- मॉम्स वर्ग में दीप्ति गुसाईं ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर योगशाला का गौरव बढ़ाया।
कोटद्वार उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-10 में स्थान बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।



