श्री बदरीनाथ धाम के रावल जी तथा मुख्य धर्माधिकारी और तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सीएम को लिखा पत्र
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम के रावल जी तथा मुख्य धर्माधिकारी और तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा 30 जून से पहले शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है।
पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण चारधाम यात्रा पूरी तरह बंद है। जानकारी मिली है कि आठ जून से यात्रा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री से कहा गया कि अभी तक श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन जिस प्रकार निरंतर कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है, उससे हम सभी बदरीपुरी के समस्तवासी काफी भयभीत हैं।
सामाजिक दूरी बनाए रखना, इस बीमारी से बचने का एक मात्र उपाय है, ऐसे में यहां बाहर से किसी व्यक्ति का आना खतरनाक होगा। पत्र में कहा गया कि 30 जून तक यात्रा का संचालन नहीं किया जाए।
पत्र पर कृपाल सिंह, हरेंद्र सिंह कोठारी, सुरेंद्र सिंह पंवार, नारायण दत्त भट्ट, दिनेश सिंह रावत, प्रकाश चंद्र रतूड़ी, प्रदीप राणा, सोहन राणा, शिव प्रसाद डिमरी, अरुण कुमार डिमरी, हरीश डिमरी, विजय मेहता, सतीश, जितेंद्र मोहता, मोहित, जगमोहन सिंह भंडारी आदि के हस्ताक्षर हैं।