UTTARAKHAND

भारतीय जनता पार्टी ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए डॉ कल्पना सैनी को राज्यसभा जाने का मौका दिया।

उत्तराखंड में राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए राज्य की एक महिला को राज्यसभा जाने का मौका दिया है। खास बात यह है कि इस बार राज्यसभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के केंद्रीय नेता पीयूष गोयल का नाम भी लिया जा रहा था।
भाजपा ने सभी को चौकाते हुए एक ऐसा नाम राज्यसभा के लिए उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया है जिसको लेकर कोई चर्चा नहीं की जा रही थी। भाजपा ने डॉ कल्पना सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ कल्पना उत्तराखंड सरकार के पिछड़े आयोग की अध्यक्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »