UTTARAKHAND

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रजिस्ट्रेशन न कराने वाली फैक्टरियों पर आज होगी सुनवाई

देवभूमि  मीडिया ब्यूरोप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रजिस्ट्रेशन न कराने वाली फैक्टरियों के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें कि बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन न कराने वाली 1724 फैक्ट्रियों की एनओसी रद्द कर दी थी। 

तो काशीपुर में ऐसी लगभग 195 फैक्टरियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। यह फैक्टरियां अभी तक पीसीबी में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकी हैं। सिर्फ 75 फैक्टरियों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है।

शुरुआती चरण में ऐसी 292 फैक्टरियों के नाम सामने आए। बाद में जांच में पता चला कि लगभग 270 फैक्टरियां ऐसी हैं, जो प्लास्टिक का उपयोग पैकेजिंग में कर रही हैं। इनका पीसीबी में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

और इसी बीच केजीसीसीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उद्यमियों को 20 दिसंबर तक की राहत दी थी। कोर्ट ने कहा कि 20 तारीख तक उद्यमी अपनी फैक्टरी का रजिस्ट्रेशन करा लें। अब यह समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी करीब 195 फैक्टरियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।
 

 

आवेदन न करने वाली फैक्टरियां जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगी हैं। इसमें समय लगने के कारण वह रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन नहीं कर सकीं हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »