NATIONAL

पौड़ी पुलिस की साइबर ठगी करने वालों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही, पढ़िए पूरी ख़बर…

पैठाणी के ग्राम खण्ड मल्ला से साइबर ठग के आरोपी को हरियाणा से पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार पढिए पूरी खबर

लोकेश्वर_सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस की साइबर ठगी करने वालों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही।

दिनांक 17.10.2022 को वादिनी लीलावती देवी पत्नी हरिवंश सिंह नेगी, निवासी-ग्राम खण्ड मल्ला, पैठाणी द्वारा थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के साथ फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से गूगल पे के माध्यम से 4,31,287/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0-14/2022, धारा- 420, 120 (बी) भादवि 66 (सी) व 66 (डी) आई.टी एक्ट भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें पौड़ी पुलिस द्वारा अभियुक्त परवेज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दिया गया था। उक्त अभियोग में संलिप्त अमजद खान वर्ष-2022 से लगातार फरार चल रहा था।

 

पैठाणी पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों एवं कुशल पतारसी- सुरागरसी कर अभियुक्त अमजद खान को पाबों चिपलघाट से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »