पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां शुरूं
देहरादून। आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए शासन प्रशासन के साथ-साथ देवस्थानम बोर्ड ने भी अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम दर्शन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड भी अपने स्तर से तैयारियों में जुट गया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण, साज-सज्जा, दर्शन व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं पर कार्य किया जा रहा है।
Leave a Comment

