उत्तराखंड में दिखी उड़ने वाली गिलहरी !
उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन क्षेत्र में 12 साल बाद एक बार फिर दुर्लभ इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल दिखाई दी है।
यह अनोखी रात्रिचर गिलहरी ग्रामीण के घर में पहुंच गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक इसका रेस्क्यू किया। विशेषज्ञ इसे क्षेत्र की जैव विविधता के लिए बेहद सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।



