उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों के उफान पर आने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम का ताजा अपडेट लेकर ही यात्रा करने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।



