नाबालिक युवती से छेड़छाड़ का आरोप, हरियाणा नंबर कार सवारों की धुनाई
ऋषिकेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां काले की ढाल इलाके में दिनदहाड़े एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार-HR 08AL 9398 में सवार दो युवकों पर स्थानीय लड़की के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करने का आरोप है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस तरह की भीड़ हिंसा कानून के दायरे में नहीं आती और पुलिस ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की जांच करती है।
फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

