नम आंखों से शहीद नायक हरेंद्र को दी गयी अंतिम विदाई
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए नायक हरेंद्र सिंह का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को उनके गांव पीपलसारी का मार्ग बाधित होने के कारण उनका पार्थिव शरीर गांव नहीं ले जाया जा सका था। ऐसे में पार्थिक शरीर को रिखणीखाल अस्पताल में रखा गया था, जहां क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a Comment

