देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तरुण बंसल की सहमति के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड ने जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
जारी सूची के अनुसार कविन्द्र चौधरी को देहरादून महानगर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अनिल चौधरी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा की गई इन नियुक्तियों को ओबीसी मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कविन्द्र चौधरी एवं अनिल चौधरी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संगठन को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

