वाशिंगटन, प्रेट्र : भारत के दो दिन के दौरे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वापस अपने देश लौट गए हैं। भारत में उनका जोरदार स्वागत सत्कार हुआ, जिससे वो बेहद गदगद हैं। भारत को महान देश बताते हुए ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उनकी यात्रा बेहद सफल रही।
दो दिन के दौरे में वह आगरा भी गए और मेलानिया संग ताज का दीदार किया। भारत के 36 घंटे का दौरा खत्म कर लौटते ही ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी लैंड किया हूं। भारत महान है, यात्रा बेहद सफल रही।’ इससे पहले, ट्रंप जब यात्रा खत्म कर रवाना हुए थे, तब पीएम मोदी ने ट्वीट कर आने के लिए उनका धन्यवाद किया था।
Sign in to your account

