पुलिस ने काटा एक हजार रुपये का चालान
किसान ने कहा जुर्माना तो भरूंगा नहीं लडूंगा अदालत तक
देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून : उत्तराखंड की मित्र पुलिस कभी ऐसे अजीबोगरीब काम कर डालती है कि लोग उसकी करनी पर हंसने लगते हैं। मामला विकासनगर के छरबा निवासी एक किसान का है जिसने शीतला नदी के किनारे अपने खेत में भैंसा बुग्गी खड़ी कर रखी थी और पुलिस ने एमवी एक्ट में एक हजार रुपये का चालान काट दिया। अब पुलिस को कौन समझाए कि मोटर व्हेकिल एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत वाहनों के ही वह चालान काट सकती है, किसी भैंसा बुग्गी या बैलगाड़ी का नहीं लेकिन पुलिस तो पुलिस है किसकी हिम्मत है जो उससे उलझने की हिम्मत करे। 
Sign in to your account

