भारत-चीन व्यापार फिर शुरू, बिना पासपोर्ट भी मिलेगा चीन जाने का मौका !
पिथौरागढ़ से भारत-चीन व्यापार 7 साल बाद शुरू हो रहा है। इसके लिए ट्रेड पास जारी करने का काम शुरू हो गया है। भारत सरकार ने 300 पास व्यापारियों के लिए जारी किए हैं। ट्रेड पास के लिए पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं होगी, और बिना पासपोर्ट सिर्फ ट्रेड पास लेकर ही व्यापारी और उनके सहयोगी चीन जा सकेंगे। चीन के तकलाकोट में इस बार भारतीय व्यापारियों के लिए नई मंडी भी बनाई गई है।

