लगातार हो रही बारिश के बीच चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कई स्थानों को डेंजर जोन के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि मार्ग की लगातार निगरानी सीसीटीवी कैमरों और फील्ड टीमों के माध्यम से की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अनाउंसमेंट कर यात्रियों को सतर्क किया जाता है और तुरंत राहत टीमें भेजी जाती हैं।
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और किसी भी प्राकृतिक आपदा, मार्ग अवरोध या सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना तुरंत आपातकालीन परिचालन केंद्र या प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।



