UTTARAKASHI

बकरियां खोजने गए मोरी क्षेत्र के तीन लोगों की ग्लेशियर के नीचे दबने से मौत

पुरोला (उत्तरकाशी)। बकरियों को खोजने गए मोरी के ढाटमीर तालुका गांव के तीन लोगों की ग्लेशियर से हुए अवलांच के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग सुरक्षित लौटने में कामयाब रहे हैं।

बीते सोमवार को मोरी विकासखंड अंतर्गत ढाटमीर तालुका गांव के पांच लोग उच्च हिमालयी क्षेत्र से लगे पुस्टारा बुग्याल में बकरियों को खोजने गए थे। रात को तेज बारिश होने के चलते ग्लेशियर स्खलन होने लगा। इसकी चपेट में आने से जगमोहन (33) पुत्र किताब सिंह, रामध्यान (22) पुत्र बिशन सिंह, कृतम दास (29) पुत्र स्यायबु दास की ग्लेशियर के नीचे दबने से मौत हो गई।

ग्रामीण नैन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सुरक्षित लौटे रूप सिंह और दूसरे साथी ने दी है। उन्होंने कहा कि शवों को निकालने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। अभी वहां पहुंचना जान जोखिम में डालना है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना स्थल को पुलिस टीम भेज दी है, जबकि आपदा प्रबंधन की टीम बुद्धवार सुबह घटना स्थल के लिए रवाना होगी। हादसे की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »