हिमालयन अस्पताल में अब कोविड- 19 से संबंधित रोगियों के लिए कोविड- 19 गोल्ड स्टैंडर्ड फ्रंटलाइन टेस्ट (आरटीपीसीआर) उपलब्ध
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के हिमालयन इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंस के माइक्रोबाॅयोलाॅजी विभाग में कोविड- 19 की जांच हो सकेगी।
आईसीएमआर ने कोविड- 19 जांच के लिए हिमालयन अस्पताल को मंजूरी दी है। एसआरएचयू के कुलपति डाॅ. विजय धस्माना ने माइक्रोबाॅयोलाॅजी विभाग की वायरोलाॅजी लैब के नोडल अधिकारी डाॅ. आरती कोतवाल और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
डाॅ. धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल में अब कोविड- 19 से संबंधित रोगियों के लिए कोविड- 19 गोल्ड स्टैंडर्ड फ्रंटलाइन टेस्ट (आरटीपीसीआर) उपलब्ध है। आरटीपीसीआर से ही कोविड-19 की जांच संभव है।
माइक्रोबाॅयोलाॅजी विभाग वायरोलाॅजी लैब नोडल अधिकारी डाॅ. आरती कोतवाल ने बताया कि कोविड- 19 की जांच के लिए एनएबीएल लैब प्रमाणित होने के बाद यह मंजूरी मिली है। जांच के लिए हिमालयन अस्पताल की वायरोलाॅजी लैब में दो पीसीआर मशीन, बायो सेफ्टी कैबिनेट व ऑटोमेटेड एक्सट्रेक्शन मशीन है, जो कि जांच के लिए आवश्यक है।