देहरादून।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए 7 से 11 जुलाई 2026 तक जिलेवार मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
7 जुलाई: देहरादून, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पौड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
8 जुलाई: देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
9 जुलाई: पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है।
10 जुलाई: नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
11 जुलाई: पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

