UTTARAKHAND

सरकार ने जारी किए निर्देश, सांसदों और विधायकों का सम्मान करें अधिकारी

कोई अधिकारी अनुरोध या सुझाव को स्वीकार करने में असमर्थ हो तो अनुरोध स्वीकार न किए जाने के कारणों से शिष्टतापूर्वक अवगत करा देना चाहिए 

मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून। राज्य सरकार ने अधिकारियों को सांसदों तथा विधायकों के प्रति हर समय शिष्टाचार तथा आदर का भाव प्रदर्शित करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया है।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि शासकीय सेवकों को सांसदों तथा विधायकों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनकर उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर उन्हें ऐसे सभी मामलों के गुण दोष तथा विवेकपूर्ण निर्णय के अनुसार कार्य करना चाहिए।
ऐसे मामलों में जहां कोई अधिकारी किसी सदस्य के अनुरोध या सुझाव को स्वीकार करने में असमर्थ पाता हो तो उनको अनुरोध स्वीकार न किए जाने के कारणों से शिष्टतापूर्वक अवगत करा देना चाहिए। 
 

 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »