Uttarakhand

पद्म पुरस्कार को भेजे ब्रह्मलीन स्वामी राम सहित चार अन्य नाम

  • चिदानंद मुनि, महेंद्र सिंह कुंवर और मसूरी निवासी गणेश शैली सूची में शामिल 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून : गणतंत्र दिवस 2019 को मिलने वाले पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए नामों का चयन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस प्रक्रिया में देहरादून से पद्म पुरस्कारों के लिए हिमालयन अस्पताल के संस्थापक रहे ब्रह्मलीन स्वामी राम, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, हार्क एनजीओ के महेंद्र सिंह कुंवर और मसूरी निवासी लेखक गणेश शैली के नाम की संस्तुति की गई है। इस मामले में शासन के गोपन विभाग ने चारों के जीवन परिचय के साथ ही समाज के लिए उनके द्वारा किये गए महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जांच आख्या मांगी है।

जिलाधिकारी देहरादून ने ब्रह्मलीन स्वामी राम, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, हार्क एनजीओ के महेंद्र सिंह कुंवर और मसूरी निवासी लेखक गणेश शैली के नाम की संस्तुति की है। केंद्र सरकार की मुहर लगने के बाद यह सम्मान गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाएगा। पद्म सम्मान समाज में विशिष्ट काम करने के लिए यह भारत का सर्वोच्च सम्मान है। हर साल इस सम्मान की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की जाती है।

देहरादून जनपद से हिमालयन अस्पताल के संस्थापक रहे स्व. स्वामी राम, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, मसूरी निवासी लेखक गणेश शैली और हार्क एनजीओ के महेंद्र सिंह कुंवर के नाम की संस्तुति की गई है। इस मामले में शासन के गोपन विभाग ने चारों के बारे में विस्तृत जांच आख्या मांगी है।

इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मसूरी, सदर और डोईवाला से जांच आख्या प्राप्त कर इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। उल्लेखनीय है कि इन चारों नामों में से जिसका भी चयन पद्म पुरस्कारों के लिए होगा, उसकी अंतिम घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की जाएगी।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »