UTTARAKHAND

ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट होगा महंगा,जानिए क्यों

राज्य में अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस से जुड़े सभी काम महंगे होंगे

 

राज्य में अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस से जुड़े सभी काम महंगे होंगे। सरकार ने कैबिनेट में यूजर चार्ज बढ़ाने के लिए मंजूरी दी है लिहाजा यूजर चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन ₹20 से बढ़कर ₹50 तक हो जाएगा। इसके अलावा यह धनराशि कंप्यूटरीकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक टोकन मशीनों में सुधार और रखरखाव पर खर्च की जाएगी।

दरअसल परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं ऑनलाइन है। जिसमें अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन और लाइसेंस में नाम पता या मोबाइल नंबर बदलना तथा वाहन रजिस्ट्रेशन करवाने और फिटनेस सहित परमिट को लेकर फीस जमा करने के लिए ₹20 यूजर चार्ज देना पड़ता था जिसे सरकार ने बढ़ाकर ₹50 कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »