हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट के ह्रदय रोग विभाग विभाग की बड़ी सफलता
एजिंयोप्लास्टी के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर लौटा अपने घर
एजिंयोप्लास्टी के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर लौटा अपने घर



देहरादून : आम-आदमी के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता जब डोईवाला के स्थानीय निवासी हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट के हृदय रोग विभाग ने नया जीवन दिया। दरअसल, मनोज को हृदय घात (कार्डियक अरेस्ट) होने से धड़कन पूरी तरह रुक गई थी लेकिन हृदय रोग विभाग के चिकित्सकों ने एंजियोप्लास्टी कर मनोज की जान बचा ली और अब वह स्वस्थ है।
