मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की
प्रदेश में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा।
कोरोना महामारी को मिलकर हराना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन,मास्क का उपयोग, बार-बार हाथों को धोना और घरों में रहना, ये 4 जरूरी बातें अपना लें तो कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ सकते हैं।
दो गज की दूरी, बहुत जरूरी
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, सावधान रहें।#IndiaFightsCorona#Lockdown2
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) April 26, 2020
Contents
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की प्रदेश में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमतिदेवभूमि मीडिया ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा।बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू रखना है। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। पेशेन्ट केयर पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा,राधिका झा उपस्थित थे



