COVID -19UTTARAKHAND

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का एक और मामला, अभी तक 55 हुई संख्या

राज्य में अभी तक कोरोना संक्रमण के 36 मरीज ठीक हो गए

देर शाम मिली रिपोर्ट में ऊधमसिंह नगर जिले का एक सैंपल पाया गया पॉजीटिव

राज्य में 10 लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे आरोग्य सेतु एप

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार देर शाम मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण का एक और मामला पाया गया। यह नया मामला ऊधमसिंह नगर जिले का है। अब तक राज्यभर में कोरोना संक्रमण के 55 केस सामने आ चुके हैं,जिनमें से 36 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के 19 केस एक्टिव हैं।
उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाएं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के देर शाम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमण का एक मामला पाया गया। ऊधमसिह नगर जिले में इन नये मामले सहित अभी तक कोरोना के पांच मामले पाए जा चुके हैं, जबकि पूर्व में मिले चार संक्रमित रोगी ठीक हो गए हैं।
देर शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्यभर में अभी तक लैब्स से 5602 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिनमें 5547 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी श्रमिकों के राहत कैंपों में अभी तक 22,461 लोगों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की गई। वहीं राज्यभर में 11,120 लोग होम क्वारान्टाइन में हैं, जबकि 2218 फैसिलिटी क्वारान्टाइन में हैं। राज्य में 10 लाख 11 हजार 695 लोग आरोग्यसेतु एप का उपयोग कर रहे हैं।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »