देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को आईटी पार्क देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन के निर्माण के लिए आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। उत्तराखण्ड भूकम्प के दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इससे आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए सुविधा होगी।
Sign in to your account

