उत्तराखंड की राजनीति में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि यदि चुनाव आयोग समय से पहले चुनाव कराने का फैसला करता है तो क्या राज्य सरकार इसके लिए तैयार है और क्या इस संबंध में राज्यों के बीच कोई बातचीत हुई है, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
सीएम धामी ने कहा कि अभी तक किसी भी स्तर पर उन्हें समय से पहले चुनाव कराने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही ऐसी कोई तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी निर्णय करेगा, उसका सभी को पालन करना होगा, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक या आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

