सीएम धामी ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की 42 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
बागेश्वर/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा बागेश्वर क्षेत्र की 9424.23 लाख की लागत की 42 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 5957.47 लाख की लागत की 21 योजनाओं का लोकार्पण तथा 3466.76 लाख की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया है उन योजनाओं में उत्तराखण्ड पेयजल निगम बागेश्वर के अन्तर्गत विधासभा क्षेत्र बागेश्वर में पुलिस लाईन, छतीना, मेहरबूंगा, ढेलापाटन पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य का लोकार्पण जिसकी लागत 449.97 लाख, उत्तराखण्ड पेयजल निगम बागेश्वर के अन्तर्गत विधासभा क्षेत्र बागेश्वर में गरूड़ ग्राम समुह पंपिंग पेयजल योजना जिसकी लागत 159.23 लाख, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दाणुछीना से लोभचक-उडियार मोटरमार्ग लम्बाई 5.075 किमी लागत 263.38 लाख, अमसरकोट-सातरतवे मोटरमार्ग अपग्रेडेशन लम्बाई 2.600 किमी लागत 182.18 लाख, गरूड़ बिनखोली से कोठो मोटरमार्ग किमी 1 में 24 मी0 स्टील गर्डर सेतू 122.5 लाख, पाना तरमोली मोटरमार्ग लम्बाई 5 किमी लागत 464.29 लाखलोकार्पण किया गया।
Leave a Comment

