देहरादून, उत्तराखंड। सैनिकों के साथ दीपावली मनाने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं यहां मौजूद सभी वीर जवानों, विशेष रूप से गढ़वाल रेजिमेंट के उन सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो यहां तैनात रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे सभी सैनिक और सैन्य अधिकारी हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति हो, त्योहार हो या कोई विशेष अवसर, वे हमेशा देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों के बीच दीपावली मनाना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है। जिस समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करते हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणा और अनुकरणीय उदाहरण है।



