CAPITAL

सरकार के एक साल पूरा होने का जश्न परेड़ ग्राउंड में कल

देहरादून : उत्तराखंड सरकार के एक साल पूरा होने पर देहरादून में धूमधाम से जश्न मनाया जाएगा। रविवार 18 मार्च को शहर के परेड ग्राउंड में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धियां और गुड गवर्नेंस के मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कैबिनेट, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों का 33 करोड़ बकाया, पहाड़ के लिए नए चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र, लाभार्थियों को सौभाग्य बिजली कनेक्शन, किसानों को ब्याज समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 

शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने यह जानकारी मीडिया को दी।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »