बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुलाबकोटी के पास बंद!!
लगातार बारिश के चलते गुलाबकोटी के समीप सड़क धंसने तथा पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
संबंधित विभाग द्वारा जेसीबी और मशीनों की सहायता से मलबा हटाने एवं मार्ग को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



