


देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं और हर चुनौती से निपटना जानती है। नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने भाजपा मुख्यालय में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात कार्य भार ग्रहण किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अप्रैल माह तक प्रदेश के सभी जनपदों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के बीच मे जाकर मिशन 2022 , 60 के पार के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करेंगे।
Sign in to your account

