देवभूमि मीडिया ब्यूरो
जिला पंचायतों की तस्वीर
देहरादून : पहले विधानसभा चुनाव उसके बाद लोक सभा चुनाव और अब पंचायत चुनाव में भाजपा पांच जिलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस से बेहतर ही रही है। लेकिन इन चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सात जिलों में पहला स्थान पाया है। हालांकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं होता है लेकिन पार्टी समर्थित प्रत्याशी जरूर खड़ा किया जाता रहा है। भाजपा के लिए सबसे परेशानी की बात यह है कि वह सूबे के 12 जिला पंचायतों में से किसी भी जिले में दो तिहाई से अधिक बहुमत प्राप्त नहीं कर पाई।
लेकिन उसके लिए संतोष की बात यह रही कि वह पांच जिलों में नंबर एक पर रही। कांग्रेस का प्रदर्शन इस हिसाब से बेहद निराशाजनक रहा, हालांकि वह पौड़ी के नतीजों से अपनी मायूसी को कम कर सकती है। इसके उलट निर्दलियों ने सात जिलों में नंबर एक का स्थान हासिल किया।
भाजपा सभी जिला पंचायतों में बोर्ड बनाएगी
निर्वाचित सदस्यों का सम्मान 23 अक्टूबर सांय को भाजपा कार्यालय मेंः अजय भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए उत्साह जनक हैं और भाजपा सभी 12 जिला पंचायतों में बोर्ड बनाएगी। भाजपा के विजयी जिला पंचायत सदस्यों का कल साँय भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए उत्साह जनक हैं। हम सभी 12 जिला पंचायतों में अपने बोर्ड बनाएँगे। साथ ही क्षेत्र पंचायतों में भी भाजपा के बोर्ड गठित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का है। प्रदेश में वे सभी विजयी निर्दलीय उम्मीदवार जिनका कार्य का एजेंडा विकास है भाजपा के साथ खड़े हैं। वे भाजपा का समर्थन करने के साथ हमारे साथ मिल कर काम करेंगे जिससे गाँव की सरकार तेजी से विकास कार्य कर सके और प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।
श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा के विजयी जिला पंचायत सदस्यों को बुद्धवार 23 अक्टूबर को साँय 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आमंत्रित किया गया है। यहाँ आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे।
भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। करीब चार माह के बाद ही हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का यह रंग फीका पड़ गया। जिला पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव में भाजपा किसी भी जिले में अपनी जिला पंचायत सरकार बनाने के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई। इतना होने पर भी भाजपा के लिए पांच जिलों में नंबर एक पर रहना कुछ राहत भरा जरूर नज़र आता है।
दूसरी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का प्रदर्शन पंचायत चुनाव में भी बेहद निराशाजनक रहा। कांग्रेस कहीं भी नंबर एक की स्थिति में नहीं दिखाई दी। इतना होने पर भी उसके लिए पौड़ी जिले में प्रदर्शन उसकी मायूसी को कम करने वाला साबित हुआ।
पौड़ी में कांग्रेस अपनी प्रतिस्पर्धी भाजपा से आगे तो रही, लेकिन निर्दलियों ने उसके विजय रथ को रोक दिया। इसके उलट, निर्दलियों ने अपना दबदबा साबित किया। 12 में से सात जिलों में निर्दलियों का दबदबा रहा। वहीं, सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना मंगलवार को भी दिन भर जारी रही। कुछ जगह 36 घंटे बाद भी मतगणना जारी थी।
कुल घोषित परिणाम
पद कुल निर्वाचित पद कुल घोषित
ग्राम प्रधान 5847 5825
क्षेत्र पंचायत सदस्य 2674 2646
जिला पंचायत 356 346
ग्राम प्रधान 5847 5825
क्षेत्र पंचायत सदस्य 2674 2646
जिला पंचायत 356 346



