UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले 20 व्यक्तियों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही

धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले 20 व्यक्तियों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर “मिशन मर्यादा” के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के दिये हैं कड़े निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखने एवं पर्यटक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु धार्मिक व पर्यटन स्थलों में हुड़दंग करने वाले, गंदगी फैलाने वाले तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में दुगड्डा चौकी पुलिस टीम द्वारा दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग कर रहे 20 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

अपीलः-

1. तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनाये रखें ।

2. सार्वजनिक स्थानों पर लोग शांति को बनाए रखे ।

3. धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन न करें। जो कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग, गंदगी तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करेगा उसके विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »