CHAMOLI

बदरीनाथ धाम को 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया

गोपेश्वर। दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम को 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। एक भक्त की ओर से धाम को फूलों से सजाने की जिम्मेदारी ली गई है। धाम को चारों ओर से फूलों से सजाया गया है। प्रतिवर्ष दीपावली पर बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया जाता है।
दीपावली पर बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव के तहत माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। धाम परिसर में दीये जलाए जाते हैं। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम ही एक मात्र स्थल है, जहां पर माता लक्ष्मी व कुबेर की एक साथ पूजा की जाती है। वहीं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) चार नवंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि राज्यपाल बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे। राज्यपाल बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे देश के अंतिम गांव में स्थित गढ़वाल स्काउट के कैंप में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर बाद राज्यपाल हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे। चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड चार लाख से ज्यादा पहुंच गई है, जिसमें से अकेले दो लाख से अधिक तीर्थयात्री अब तक केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »