राज्य में 11651 आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी सम्मान राशि
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य की आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि स्वीकृत की है।
स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में 11651 आशा कार्यकर्ता हैं, जिनको एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि राज्य आकस्मिकता निधि से किए जाने स्वीकृति प्रदान की गई है।