देहरादून में कथित आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर बवाल, विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
देहरादून। देहरादून में सोशल मीडिया पर कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर/तस्वीर साझा किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
मामले में एक व्यक्ति सुलेमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। रुद्रसेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



