असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शहीद हो गए, जबकि को-पायलट को सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जांच के लिए वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।
दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिसके बाद एयरफोर्स की आपातकालीन टीमों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। शहीद जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं।
भारतीय वायु सेना ने हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

