ऋषिकेश : AIIMS अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में ब्रेस्ट कैंसर जनजागरुकता माह के तहत व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्थान में कार्यरत महिला चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की नियमित जांच कराने के लिए जागरुक किया गया। एम्स ऋषिकेश में अक्टूबर माह को ब्रेस्ट कैंसर माह के तौर पर मनाया जा रहा है,जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर अतिथि व्याख्यान व स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
Sign in to your account

