UTTARAKHAND

हंस फांउडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 300 से अधिक लोगों के आंखों की जांच की गई।

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। हंस फांउडेशन की ओर भाबर क्षेत्र के अंतर्गत महादेव सरस्वती शिशु मंदिर जशोधरपुर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 300 से अधिक लोगों के आंखों की जांच की गई।

महादेव सरस्वती शिशु मंदिर जशोधरपुर विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डा़ प्रशांत जुगराण एवं उनके सहयोगी सुरेंद्र सिंह व नीरज कुमार द्वारा विभिन्न मशीनों के माध्यम से लोगों के आंखों की जांच की गई। जिसके बाद मुफ्त चश्मे और दवाईयां दी गई। जांच के दौरान 90 के करीब लोगों में मोतियाबिंद पाया गया।

डा़ प्रशांत जुगराण ने बताया कि अस्पताल में सर्जन द्वारा उनका निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »