CHAMOLI

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सौंपा 10 लाख का चेक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को विधानसभा में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक राकेश कुमार खाली ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।
          मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम तथा आपदा से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों में सभी संस्थानों का सहयोग मिल रहा है। हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के निदेशक राकेश कुमार खाली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी कम्पनी के द्वारा टिहरी पीएसपी 1000 मेगावाट, विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना 444 मे.वा. तथा तपोवन विष्णुगाड परियोजना 520 मे.वा. के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन गौचर को क्रियान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र भट्ट, भरत सिंह चौधरी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »