UTTARAKHAND

उत्तराखंड में मानसून के 21 जून के आसपास पहुंचने के आसार

पांच जून को भारी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो
केरल में दस्तक के बाद मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तराखंड में इस साल मानसून सीजन में बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। अनुमान है कि उत्तराखंड में मानसून 21 जून के आसपास आ सकता है। इससे पहले प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। पांच जून को भारी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। 
केरल में एक जून को पहुंचने के बाद उत्तराखंड आने में मानसून को लगभग 21 दिन लगते हैं। इस साल केरल में मानसून सही समय पर पहुंचा है। अगर बीच में सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ तो उत्तराखंड में 21 जून तक मानसून की बरसात शुरू हो जाएगी  मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार भारत रीजन में मानसून अच्छा रहेगा। आपको मालूम होगा कि उत्तराखंड में सामान्य मानसून सीजन सितंबर तक रहता है।
इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। बुधवार की सुबह भी गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में बादल जमा हैं।   
उत्तराखंड के कई इलाकों में पांच जून को भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है। 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »