COVID -19UTTARAKHAND

प्रदेश लौट रहे प्रवासियों पर संक्रमण के दृष्टिगत DGP अनिल रतूड़ी के सख़्त तेवर

जो लोग वापस लौटने के बाद होम क्वांरटाइन नहीं हो रहे उनकी सूचना 112 नम्बर पर दें

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

अब तक 18 हज़ार लोग हुए गिरफ्तार

कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के उलंघन पर प्रदेश में अभी तक 29 मामले दर्ज किए जा चुके हैं जबकि 271 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है ।वहीं अब तक प्रदेश में 3024 मामलों में राज्यभर से 18498 आरोपियों को गिरफ्त्तार किया जा चुका है जबकि वाहन एक्ट में 40965 वाहनों के जहां चालान किये गए हैं वहीं 6695 वाहनों को सीज करते हुए दो करोड़ 17 लाख रूपये का अर्थदंड वसूला जा चुका है।
देहरादून : प्रदेश लौट रहे प्रवासियों को और उनके कारण बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले पर प्रदेश के DGP ने सख्त रुख अपनाते हुए लौटने वाले प्रवासियों को निर्देश दिए है कि वे सभी प्रदेश में क्वरंटाइन के नियमों का पालन करें और कम से कम 14 दिन क्वरंटाइन में रहे इस प्रक्रिया से वे भी यदि संक्रमण हुआ तो बच सकेंगे और गांव वालों को भी संक्रमण से बचा सकेंगे। उन्होने ऐसे लोंगो को सख्त निर्देश देते हुए सावधान किया है कि नियमों और निर्देशों का उल्लंघन करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी, साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अपील भी की है कि निर्देशों के उल्लंघन करने वालों की सूचना Dial 112 पर करें।
उन्होने प्रदेशवासियों से कहा कि वर्तमान समय में COVID-19 कोरोना की महामारी से समस्त देश, प्रदेश एवं विश्व इस समय जूझ रहा है। उत्तराखंड में भी आप सबके सहयोग से इस महामारी की बीमारी को नियंत्रण में रखने के हर सम्भव प्रयास तंत्र द्वारा किये जा रहे हैं। वर्तमान में जो हमारे प्रदेश के प्रवासी नागरिकों और विशेष तौर से जो Stranded हैं अन्य प्रांतों में उनके संबंध में चरणबद्ध तरीके से शासन के स्तर से उनको वापस लाने की कार्यवाही जारी है।
उन्होंने कहा कि काफी संख्या में प्रवासी अपने गांव या शहर में वापस आ चुके हैं। जो वापस आने के लिए प्रक्रिया है उसमें एक महत्वपूर्ण बिन्दु होम क्वांरटाइन का है। उसका मकसद ये है कि वापस आने पर 14 दिन तक होम क्वांरटाइन में अपने अपने घर पर रहना अनिवार्य है क्योंकि इससे संक्रमण को फैलने से रोका जाएगा।
उंन्होने कहा जो व्यक्ति इस होम क्वांरटाइन को गैर जिम्मेदाराना तरीके से यदि तोड़ के बाहर आते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में कार्यवाही हो सकती है । उन्होंने प्रदेश की जनता से अनुरोधकिया है कि आप सभी से विशेष तौर से जो होम क्वांरटाइन हो रखे हैं हमारे प्रवासी भाई बंधु कि आप कृपया 14 दिन अनिवार्य रूप से होम क्वांरटाइन का विधिवत पालन करें और मेरा आम नागरिकों से यही अनुरोध है। यदि कहीं ऐसा होता है कि किसी को आपको लगता है कि इन लोगों ने उल्लंघन किया है। इस संदर्भ में आप पुलिस का जो नंबर है डायल 112 उस पर आप सूचना दे सकते हैं।
उन्होंने प्रदेश की जनता से ऐसे लोगों की जानकारी  देने को कहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पुलिस ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम फिर संबंधित जनपद के थाने और प्रशासन को अवगत कराते हुए और नियम अनुसार ऐसे लोगों के विरुद्ध जो विधि अनुसार कार्यवाही करेगी।
DGP अनिल रतूड़ी ने कहा ये एक बहुत कठिन दौर है। हम सब ये चाहते हैं कि आप का स्वास्थ अच्छा रहे । पूरे प्रदेश का स्वास्थ अच्छा रहे। हमारे देश का स्वास्थ अच्छा रहे। समस्त मानवीय जो समाज है उसका स्वास्थ अच्छा रहे उसके दृष्टिगत सब लोग ये सहयोग करें। टीम भावना से काम करें और क्वांरटाइन का उल्लंघन ना करें। नहीं तो जो विधिवत कानूनी कार्यवाही है वो होगी डायल 112 नम्बर पर इसकी सूचना दी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »