


देहरादून । केन्द्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित नवनिर्मित जनजातीय शोध संस्थान एवं संस्कृति केन्द्र तथा संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के नव निर्मित भवन का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास एवं कल्याण की दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कालसी एकलव्य विद्यालय से 13 छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिला है, यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आश्रम पद्धति के विद्यार्थियों के भोजन भत्ते को 3000 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 4500 रूपए प्रति माह किया गया है। 
Sign in to your account

