पिंडर नदी में गिरा एसएसबी की जीप, डिप्टी कमांडेंट लापता
रीठाखाल के बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, 23 यात्री घायल
गोपेश्वर-घिघराण रोड पर बोलेरो दुर्घटनागस्त आठ घायल,चार गंभीर, एक की मौत


प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर मंगलवार दोपहर को आमसौड़ के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पिंडर नदी में जा समाई। इस दुर्घटना में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार लापता बताए जा रहे हैं। जबकि चालक को स्थानीय लोगों ने पिंडर नदी की तेज धारा से निकालकर बचाया है जिसे एंबुलेंस 108 की मदद से सीएचसी कर्णप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी दुर्घटना गोपेश्वर-घिघराण रोड पर दोपहर मंगलवार एक बजे एक अन्य दुर्घटना हुई। घिघराण की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। जीप में आठ लोग मौजूद थे, जिसमें चार की हालत गम्भीर बताई जा रही है और एक की मौत की खबर है । बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के कारण बोलेरो चालक नियंत्रण खो बैठा और 15 मीटर नीचे दूसरे रोड पर जा गिरा।
वहीं तीसरी वाहन दुर्घटना बेजरो से कोटद्वार की तरफ आ रही जीएमओ की एक बस की हुई जो रीठाखाल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sign in to your account

