हिमाचल में तलवार, पिस्टल लेकर आने वाले पर्यटकों की एंट्री बैन
हिमाचल में तलवारें, पिस्टल और अन्य हथियार लेकर आ रहे पर्यटकों की एंट्री अब बैन होगी। मंडी के बाद मनाली में तलवारबाजी की घटना सामने आने के बाद अब डीजीपी संजय कुंडू ने प्रदेश के नाकों को पर्यटकों की चेकिंग के आदेश दिए हैं। ये चेकिंग सभी जिलों के एसपी को अपने अपने स्तर पर करवानी होगी।
बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक जहां कोविड नियमों की उल्लंघना कर रहे हैं, तो वहीं हुड़दंग मचाना, कचरा फैलाना जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। मनाली में बुधवार रात पर्यटकों ने तलवारों से आम लोगों पर हमला कर सारी हदें पार कर दीं। इस मामले में मनाली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने जिलों के एसपी व आई जी व डीईजी रेंज को आदेश जारी किए है कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की चेकिंग की जाए।
प्रत्येक नाकों व एट्रियों पर पर्यटकों की गाड़ियों की चेकिंग की जाए, ताकि तेजधार हथियारों व अन्य हथियारों के साथ हिमाचल में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को रोका जा सके। बैंकिंग के दौरान अगर किसी भी पर्यटक के पास कोई हथियार पाया जाता है तो फिर से हथियार के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। डीजीपी संजय कुंडू की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि नाके पर ऑफिसर इन चार्ज यह तय करेंगे हिमाचल में आने वाले पर्यटकों के पास किसी भी प्रकार का हथियार न हो।



