UTTARAKHANDweather

मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में हुआ इजाफा, इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में हुआ इजाफा, इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड।

इस सप्ताह प्रदेश भर के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने से सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि पहली बार मार्च की शरुआत इतने गर्म दिन के साथ हुई है।

आंकड़ों में नजर डाले तो बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते दस साल में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज हुआ था। स्थिति यह है कि दस साल में सिर्फ 2021 की 26 मार्च को छोड़ पूरे मार्च में कभी इतना तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ। उस समय दून का अधिकतम तापमान 31.8 दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह की गर्मी की मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन और मौसम का बदला पैटर्न है। जबकि जनवरी-फरवरी में बारिश न होने की वजह से भी तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं मार्च की शुरुआत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल मार्च गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाएगा।

बीते दस साल में मार्च का तापमान

साल          दिनांक        तापमान
2025       26 मार्च       29.0
2024       29 मार्च       27.7
2023       21 मार्च       29.8
2022       28 मार्च       25.7
2021       26 मार्च       31.8
2020       13 मार्च       29.2
2019       22 मार्च       26.2
2018       23 मार्च       29.5
2017       28 मार्च       28.4
2016       20 मार्च       28.5

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »