NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत
देशभर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हार्ट अटैक की बीमारी तेजी से अपना प्रकोप दिखा रही है। जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों की जिंदगी जा चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उत्तराखण्ड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है ,जहां पर एक 18 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प का मचा हुआ है वहीं मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर की निवासी 18 वर्षीय सिमरन शर्मा बीते सोमवार की शाम अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। रात के करीब 8:00 जब सिमरन का भाई राघव कमरे में पहुंचा तो उसे सिमरन बेड के नीचे गिरी हुई मिली। घटना की जानकारी राघव ने तुरंत परिजनों को दी जहां पर परिजनों ने देखा कि सिमरन पसीने से तर थी और उसकी सामने से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी।
हार्ट अटैक से सिमरन की मौत
सिमरन की मां डॉक्टर सुरिंदर कौर ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि सिमरन की मौत हो चुकी है। परिजनों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताते हुए सिमरन का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बताते चले सिमरन ने पिछले साल 12वीं कक्षा पास की थी और वह एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रही थी। परिवार के सदस्यों को सिमरन से डॉक्टर बनने की उम्मीद थी लेकिन अचानक से सिमरन की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
बताते चले 40 साल से कम उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ाना अब आम बात हो गई है, जिसके पीछे तनाव अनियमित जीवन शैली जंक फूड नींद की कमी उच्च रक्तचाप और बदलते खान-पान को मुख्य कारण बताया जा रहा है।



