DEHRADUNUTTARAKHANDweather

मौसम की जानकारी : उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम की जानकारी : उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून में देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है।

भारी बारिश को देखते हुए देहरादून और बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

प्रशासन ने नदियों-नालों के किनारे न जाने और आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »