DEHRADUNPOLITICSUttar PradeshUttarakhand

UP-उत्तराखंड की 85 सीटों पर BJP फहराएगी परचम: त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तरप्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रावत का शॉल ओढ़ाकर मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि वह बरेली से देहरादून के लिए जा रहे थे। धामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड की सभी 85 सीटों पर भाजपा परचम फहराएगी। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनेगी। इसके बाद उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया।

इस दौरान नगीना लोकसभा संयोजक महेंद्र धनौरिया, जिला मंत्री पुरूशोत्तम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, भूपेंद्र सैनी, राकेश चौधरी, नागेश्वर दयाल गहलौत, गौरव पोसवाल, विनीत कौशिक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »