DEHRADUNUttarakhand

बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में खुलेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंद्र से मिली स्वीकृति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की चाहत रखने वाली छात्राओं के लिए 13 निर्भया हॉस्टल खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ब्रेकिंग : दून SSP दलीप सिंह कुंवर ने दो पुलिसकर्मी कर दिए सस्पेंड! जानिए कारण..?

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों की कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी।

50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी स्वीकृति कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »